देवघर, मई 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में दूसरी शादी को लेकर एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुंडा थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर कटवन गांव निवासी अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे बिना बताए दूसरी शादी कर ली, जबकि वह अब भी पहली पत्नी के रूप में जीवित और वैध रूप से विवाहिता है। महिला के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2021 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती दो वर्षों तक दोनों का दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उसका पति काम करने के बहाने घर से चला गया और कई दिनों तक वापस नहीं लौटा। कुछ दिन पूर्व जब वह लौटा, तो महिला को पता चला कि उसने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.