महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरा के टोला कटरहिया में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नेपाल से दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे की पहली पत्नी के होने का राज खुल गया। दुल्हन के पिता ने बताया कि बारात चार फरवरी की रात नेपाल के तरैनी सेमरी से आई थी। धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ, घरातियों ने दूल्हे समेत सभी बारातियों को मीठा खिलाकर भोजन कराया, लेकिन शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद बारात को बंधक बना लिया गया। बताया जा रहा है कि दूल्हे की पहली पत्नी की बड़ी बहन को दूसरी शादी की भनक लग गई थी। वह एक दिन पहले ही नई दुल्हन के घर पहुंच गई और पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष सतर्क हो गया और जैसे ही बारात आई तो पहली शादी की बात सार्व...