भागलपुर, अप्रैल 4 -- नवगछिया, निज संवाददाता। बेटे ने संपत्ति में हिस्सा मांगा को पिता ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। परबत्ता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 14 जुलाई 2024 को महिला ने परबत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि उसके 26 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार पिता पोखरी मंडल को रिश्तेदार छोटू कापड़ी निवासी परबत्ता उनके घर से बुलाकर अपने घर ले गया। अभिनंदन वापस नहीं लौटा। जांच के क्रम में पता चला कि अभिनंदन को छोटू ने दूसरी जगह ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। छोटू को 27 मार्च को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसने अभिनंदन के पिता सहित अन्य के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की। दो शादी की थी पोखरी मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.