सहारनपुर, मार्च 22 -- यूपी के सहारनपुर में भाजपा नेता ने अपना हंसता-खेलता परिवार की उजाड़ दिया। भाजपा नेता ने जिस बीवी पर गोलियां चलाईं वह उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली बीवी की मौत के बाद भाजपा नेता ने नेहा से दूसरी शादी की थी। बच्चे भी तीनों उसे से थे। कुछ दिनों से भाजपा नेता अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक करने लगा था। इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। शनिवार को भी दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ, लेकिन नेहा को नहीं पता था कि उसके पति के ऊपर खून सवार है। झगड़े के बीच में ही भाजपा नेता पिस्टल निकाल लाया और एक के बाद एक चार लोगों की कनपटी पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। सबसे पहले पत्नी को निशाना बनाया। इसके बाद बच्चों पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इस जघन्य हत्याकांड में मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि पत्नी को गंभीर हालत ...