भागलपुर, फरवरी 11 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। सुपौल महिला थाना में दायर एक आवेदन ने जिले में हलचल मचा दी है। पार्श्व गायक उदित नारायण झा की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने अपने पति, देवर समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मामला विवाह में कथित धोखाधड़ी, चिकित्सकीय प्रक्रिया में अनियमितता और मानसिक-सामाजिक प्रताड़ना से जुड़ा बताया गया है। बलुआ थाना के संस्कृत निर्मली वार्ड 11 निवासी रंजना झा ने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाज से उदित नारायण झा के साथ हुई थी। वर्ष 1985 में उनके पति पार्श्व गायन के क्षेत्र में करियर बनाने मुंबई चले गए। बाद में उन्हें मीडिया के माध्यम से पति के दीपा नामक महिला से विवाह करने की जानकारी मिली। रंजना झा ने आरोप लगाया है कि वर्ष 1996 में इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.