पटना, मार्च 31 -- राज्य के साढ़े पांच से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों का सरकारी विद्यालयों की पहली कक्षा में नामांकन अभियान मंगलवार से शुरू होगा। अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जीविका दीदी संयुक्त रूप से इस अभियान को सफल बनाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। अभियान का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रभात फेरी, साइकिल रैली के आयोजन के साथ ही गांवों-टोलों में घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। माईक से भी इसकी सूचना लगातार लोगों को दी जाएगी। अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा कि वह अपने बच्चे का अनिवार्य रूप से विद्यालय में नामांकन कराएं। आंगनबाड़ी सेविका द्वारा छह वर्ष के बच्चों की सूची नजदीक के विद्यालय के प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.