चाईबासा, नवम्बर 12 -- चाईबासा।जिला स्तरीय अस्मिता लीग जो 14 नवंबर को एसोसिएशन मैदान में आयोजित होने वाली है, उस प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है।यह प्रतियोगिता भारत सरकार के खेल मंत्रालय, खेलो इंडिया, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। इस खेल से चयनित खिलाड़ी नेशनल अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस खेल से टैलंट हंट के तहत खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संघ के सचिव अजय कुमार नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें खिलाड़ियों का कोई फीस नहीं लिया जाएगा। सभी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाली प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अंडर 14 आयु वर्ग की जन्म तिथि 21-12-2011 से 20-12-2013 तक रहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.