टिहरी, जून 22 -- विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेल विभाग के आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सॉफ्टबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि खेलों में युवा अपने कैरियर को संवारने का काम करें। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का काम सरकार ने शुरू किया है। सीडीओ अग्रवाल ने बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से परिचय लेते हुए उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया, साथ ही बौराड़ी क्रीड़ा मैदान को सुधारने के लिए प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव कमल नयन रतूड़ी ने सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के खेल के क्षेत्र में प्राप्त उप्लब्धियों की जानकारी सीडीओ को दी। एसोसिएशन के 16 खिलाड़ियों ने अभी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता...