पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैत महीने के कृष्ण पक्ष के पहले मंगलवार से श्री रामनवमी महोत्सव पलामू में भी शुरू हो गया। महोत्सव को लेकर मंगलवार को मेदिनीनगर के शिवाला रोड के शिव मंदिर प्रांगण में बैठक कर शहर के विभिन्न कमेटी एवं संघ के लोगों ने पिछली कमेटी के आय-व्यय पर विमर्श किया। इसके बाद कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन की गई। सर्वसम्मति से श्री महावीर नवयुवक दल जनरल का मेदिनीनगर अध्यक्ष जुगल किशोर को चुना गया। इसके बाद विभिन्न संघ के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। देर शाम में मंगला जुलूस, समाज कल्याण समिति-कुंड मोहल्ला के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें शामिल बजरंगियों ने मुख्य बाजार स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा किया और महोत्सव को निर्विघ्न रखने के लिए मंगलकामनाएं की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगल किशोर ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.