बांदा, फरवरी 2 -- बांदा। संवाददाता बबेरू तहसील क्षेत्र के तराया गांव में इनामी दंगल व मेले का आयोजन हुआ। पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच दिखाया, जिसमें महिलाओं की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। तराया गांव के खेरापति मैदान रविवार को ठसाठस रहा। इनामी दंगल व तीन दिवसीय मेले का आयोजन ग्राम प्रधान कुसुमपाल यादव व ग्राम वासियों सहयोग से कराया गया। दूरदराज से आए पहलवानों व महिला पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच दिखाया है। अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। दंगल व मेले के संरक्षक मुन्ना सिंह तराया, राममिलन सिंह, मईयादीन यादव, दुर्गेश सिंह गौतम, शिवप्रकाश ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ करवाया। पहलवान विवेक महोबा व कन्हैया बुढौली की कुश्ती कराई गई जिसमें कन्हैया विजई रहे। हर्ष बनारस ने दिलीप गोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.