पीलीभीत, मई 1 -- पूरनपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को गुरुवार को स्कूली बच्चों ने शहर में रैली निकालकर विरोध जताया। तहसील में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन दिया। छात्रों ने इसमें कार्रवाई की मांग की है। शहर के आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों और शिक्षक सुबह स्कूल में एकत्र हुए। यहां पर आतंकी घटना को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद सभी तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां पर आतंकी वारदात के खिलाफ सशक्त विरोध जताकर उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया। छात्रों ने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया और आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि घटना देश में धार्मिक नफरत फैलाने की सोची-समझी साजिश है। इसमें शामिल आतंकी न केवल निर्दोष नागरिकों की जान ले रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.