लोहरदगा, अप्रैल 25 -- पहलगाम में हमले की वजह से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा देना चाहिए। यह मांग करते हुए झारखंड के एक मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग यह कहते हुए वीडियो को शेयर कर रहे हैं कि मंत्रीजी का 'भूगोल ज्ञान' ठीक नहीं है। वह पहलगाम को हिमाचल प्रदेश में समझकर सुक्खू से इस्तीफा मांग रहे हैं। हालांकि, अब खुद सुदिव्य कुमार ने कहा है कि वह तंज कसते हुए ऐसा कह रहे थे। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के एक बयान की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए सुदिव्य ने कहा है कि इसके लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। वायरल वीडियो में पत्रकारों से बातचीत में कहते हैं, 'पहलगाम की घटना के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.