नई दिल्ली, मई 2 -- पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसी बीच अमेरिका ने भारत को संभलकर कार्रवाई करने अपील की है। वहीं, पाकिस्तान से उम्मीद जताई है कि वह आतंकवादियों को पकड़ने में भारत का सहयोग करे। हाल ही में विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से चर्चा की थी। 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि इस आतंकवादी हमले को लेकर भारत ऐसे प्रतिक्रिया देगा कि जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष न बढ़े।' खास बात है कि जिस दिन हमला हुआ, तब वेंस अपने परिवार के साथ भारत की यात्रा पर थे। उन्होंने कहा, 'और हम उम्मीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.