रांची, मई 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी के बयान और रांची में किए गए प्रदर्शन को महज एक राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में घटित दुखद आतंकी घटना पर पूरा देश शोक में है, लेकिन भाजपा इस शोक को भी राजनीति का साधन बना रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहलगाम हमले के बाद सर्वदलीय बैठक में स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी और संपूर्ण विपक्ष केन्द्र सरकार के साथ पूरी ताकत के साथ खड़े हैं और हम सब एकजुट होकर आतंकियों के खिलाफ सख्त और उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग करते हैं। वहीं भाजपा राफेल और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मामलों को बार-बार घसीट कर सिर्फ ध्यान भटकाना चाहती है। भाजपा का ...