नोएडा, अप्रैल 28 -- झारखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश के नोएडा से भी एक पाकिस्तान समर्थक पकड़ा गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां देशभर में लोग पाकिस्तान की हाय-हाय कर रहे हैं तो वह पड़ोसी मुल्क के लिए जिंदाबाद का नारा लिख रहा था। थाना सूरजपुर क्षेत्र क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी की मार्केट में सैलून की दुकान पर काम करने वाले युवक को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डालना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेकर रविवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, रविवार को सोशल मीडिया साइट के जरिये एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में एक युवक ने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था। फेसबुक का स्क्रीन शॉट लेकर एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर लोगों ने नोएडा पुलिस को टैग करते हुए युवक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.