नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के महज कुछ दिन बाद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डूडू-बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया, "डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई है।" उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। सेना ने भी इसकी पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि ये आतंकी उस बड़े समूह का हिस्सा हो सकते हैं जो हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर हिरानगर सेक्टर से भारत में घुसे थे। 23 मार्च को सानियाल गांव के पास डोलका जंगल में एक कपल की सतर्कता से यह समूह पहली बार नजर आया था। इसके बाद 27 मार्च को कठुआ जिले के जाखोले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.