बोकारो, अप्रैल 27 -- गोमिया। शनिवार शाम सत्यम स्पोर्ट्स ट्रस्ट स्वांग के द्वारा पहलगाम हमले के विरोध में स्वांग गोमिया में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च स्वांग न्यू माइंस से प्रारंभ होकर स्वांग वन बी मार्केट व कोठीटांड़ होते हुए स्वांग शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में स्थानीय व्यक्तियों ने मार्च में भाग लिया और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मार्च के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और शहीदों अमर रहें जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने पाकिस्तान द्वारा लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने की निंदा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का करारा जवाब दे। कहा कि जब तक सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे, पाकिस्तान इस तरह की साजिशों से बाज नहीं आएगा। सत्यम स्पोर्ट्स ट्रस्ट के सुरेन्द्र कुमार, अजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.