काशीपुर, मई 7 -- काशीपुर, संवाददाता। सांसद व पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। पहलगाम में बहनों के सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया गया है। भविष्य में भी आतंकवाद के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। सांसद बुधवार को जसपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहलगाम घटना का बदला लेने के लिए आज भी सेना पर हमला नहीं हुआ। कहीं हम अंदर नहीं गए। अपनी जगह से हमने पाकिस्तान के आंतकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। आम जनता को नुकसान नहीं किया गया। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। कहा कि पहलगाम हमले का ऑपरेशन सिंदूर से उत्तर देकर पूरे देश और दुनिया को संदेश दे दिया है कि हिन्दुस्तान हर उस आतंकवादी को चुन-चुन कर मारेगा जो भारत पर नजर उठाकर देखेगा। कहा कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.