चंदौली, अप्रैल 26 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस क्रम में शुक्रवार की सुबह चंदासी कोयला मंडी बंद कर कोल व्यापारियों ने आक्रोश रैली निकाली। यह रैली कालका सिंह कटरा से चलकर दुलहीपुर पेट्रोल पंप से वापस विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के समीप पहुंची। वहां से फिर मंडी में जाकर समाप्त हो गई। इस दौरान व्यापारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही हमले में मारे गए मृतकों की याद में दो मिनट का मौन रखकर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार की सुबह प्रगतिशील कोयला व्यापारिक कल्याणकारी संस्था के पदाधिकारियों ने भी शामिल होकर आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान व्यापारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.