आगरा, अप्रैल 24 -- पहलगाम में आतंकियों के द्वारा की गई पर्यटकों की नृशंन हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। शहर व कस्बों में आतंकी वारदात के विरोध में लोग धरना व प्रदर्शन कर रहे हैं। सामाजिक संस्थाएं व लोग प्रदर्शन के दौरान आतंकियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अमरनाथ व मां वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले यात्री आतंकी हमले के बाद सशंकित तो हैं लेकिन अमरनाथ यात्रियों के हौसले बुलंद हैं। जुलाई माह में कासगंज, सोरों व सहावर से 50 लोग अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे। बुधवार को सहावर के रहने वाले व 16 बार अमरनाथ यात्रा कर चुके पंकज मिश्रा कहते हैं कि आतंकी हमलों के बाद लोग उन्हीं मार्गों व स्थानों पर यात्रा करेंगे। जिन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। पंकज कहते हैं कि पहलगाम को भारत का स्विटजरलैंड कहा जाता है। अमरनाथ यात्रा करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.