आरा, अप्रैल 29 -- आरा। जनतंत्र आवाज पार्टी की ओर से मंगलवार को आरण्य देवी मंदिर से सुभाष चन्द्र बोस स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। कश्मीर के पहलगाम में मारे गये निर्दोष पर्यटकों के सम्मान और न्याय के सवाल पर कैडिल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी गयी। नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने किया। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने कहा कि पर्यटन स्थल पर धर्म पूछकर मारना उचित नहीं है। मौके पर सुरेश भोजपुरी, राजेश गुप्ता, संजीव केशरी, पवन शर्मा, अशोक गुप्ता, कुंदन शर्मा, उपेंद्र शर्मा समेत कई थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.