नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- कलमा नहीं पढ़ पाए तो ईसाई अधिकारी को मार दिया इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में रहने वाले एलआईसी प्रबंधक सुशील नथैनियल अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ ईस्टर मनाने के लिए कश्मीर गए थे। उनके रिश्तेदार संजय कुमरावत ने बताया कि सुशील की पत्नी व बेटे ने फोन पर उन्हें घटना की जानकारी दी। उनकी पत्नी के अनुसार आतंकियों ने सुशील से नाम पूछा और उन्हें घुटने के बल बैठने के लिए मजबूर किया। उसके बाद उन्होंने सुशील से कलमा पढ़ने के लिए कहा और जब वो ऐसा नही कर पाए तो उन्हें मार दिया गया। संजय ने बताया कि जब सुशील की बेट 35 वर्षीय आकांक्षा उनकी तरफ दौड़ी तो आतंकियों ने उसके भी पैर में गोली मार दी। आकांक्षा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुशील की बहन इंदु डावर ने कहा कि सुशील खुशियां मनाने परिवार के साथ कश्मीर गए थे और उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.