कन्नौज, अप्रैल 30 -- तालग्राम, संवाददाता। व्यापार मंडल के आवाहन पर व्यापारियों ने एक जुटता दिखाते हुए पहलगाम घटना के विरोध में बाजार बंद रखा। जिससे बाजार में खरीदारी करने आए लोग निराश होकर वापस लौटना पड़ा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमाशंकर उर्फ जीतू प्रजापति के आवाहन पर पहलगाम घटना के विरोध में व्यापारियों में एक जुटता दिखाते हुए नगर के व्यापारियों नें अपनी अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जीतू प्रजापति ने बताया पहलगाम घटना की सभी व्यापारियों ने कड़ी निंदा की।उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवादियों को कड़ी सजा देने की मांग की। व्यापारियों ने कहा संकट के समय सभी व्यापारी देश व सरकार के साथ में है। सरकार जो भी निर्णय लेगी सभी व्यापारी मिलकर सरकार का साथ देंगे। बाजार बंद रहने से खरीदारी करने आए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.