गढ़वा, अप्रैल 27 -- कांडी। प्रखंड के भाजपा मंडल के पहाड़ी कार्यालय में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। काश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए हिन्दू पर्यटकों की मृत आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बजरंग दल संयोजक शशि रंजन दुबे की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने सभी 28 मृत व्यक्ति के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित किया। दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सिंह, राम जन्म प्रसाद, शिव प्रसाद पांडेय, नारद पांडेय, नीरज सिंह, लालमेंद्र...