अमरोहा, अप्रैल 26 -- पहलगाम की आतंकी घटना को लेकर लोगों में गम व गुस्सा बरकरार है। गुरुवार रात तहसील क्षेत्र में कई जगह कैंडल मार्च निकाले गए। शुक्रवार को भी कई संगठनों ने घटना की निंदा की। मांग की गई कि आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। गुरुवार देर शाम भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा उषा शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क से नगर पालिका परिसर स्थित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। कहा कि आतंकवादियों ने जिस तरह सैलानियों पर कायराना हमला कर उनकी जान ली है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। आतंकवादियों ने कई बहनों व कई माताओं से उनके घर का सहारा छीन लिया है। इस दौरान अंगूरी देवी, सीमा यादव, दीपमाला वर्मा, बबीता सैनी, ममता शर्मा, ज्योति गर्ग, सोनिया प्रजापति, भावना चौधरी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.