बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विगत दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत लोगों को न्याय दिलाने एवं आतंकियों के समूल नाश की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला l मौके पर प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि धर्म के आधार पर किया गया यह हमला केवल नागरिकों की हत्या मात्रा नहीं है, यह डराने की कोशिश है l इस घटना से पूरा देश आक्रोशित है l इस जघन्य नरसंहार में शामिल आतंकियों का समूल नाश होना चाहिए। कहा कि मुसलमान समाज को चाहिए कि वह ऐसे आतंकियों का धार्मिक एवं सामाजिक बहिष्कार करे l नगर मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के एकता अखंडता को खंडित करने वाले तत्वों के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ते रही है। सोशल मीडिया संयोजक मनीष कुमार नगर सह मंत्री सूरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.