जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जमशेदपुर। तंजीम अहले सुन्नत व जमात के तत्वावधान मे जम्मू - कशमीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले के विरुद्ध शहर की कई मस्जिदों के सामने आज बाद नमाज जुमा नमाजियों ने निंदा करते हुए प्रदर्शन किया । जवाहरनगर मानगो के नूरी मरकज के सामने होने वाले प्रदर्शन मे जमात के उपाध्यक्ष व नूरी मरकज के डायरेक्टर मौलाना बुरहानुल हुदा नूरी ने कहा कि आतंकवाद से धर्म का कोई संबंध नही होता है । इस्लाम अमन , शांति व भाईचारगी का संदेश देता है । अल्लाहताला ने कुरान मे फरमाया कि भी निर्दोष की हत्या सम्पूर्ण मानवता की हत्या है । पहलगाम मे हुए आतंकवादी हमले की सभी उलेमाकराम निंदा कर रहे हैं । भारत का हर शांतिप्रिय नागरिक दुखी व क्रोधित है किन्तु कुछ लोग इसे धार्मिक रंग देकर भारत की गंगा - जमनी सभ्यता को दफनाने का प्रयास कर रहे हैं , ऎसे लोग देश व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.