बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती। कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट पर है। रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस रेलवे ट्रैक से लेकर स्टेशन तक की निगरानी कर रही है। अधिकारी टीम बनाकर जगह-जगह कांबिंग कर रहे हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ व संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। आरपीएफ पोस्ट बस्ती के प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा व जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने रविवार देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन अधीक्षक बस्ती नसीम अहमद के साथ संयुक्त रुप से बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, बुकिंग काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म नम्बर एक, दो व तीन का गश्त/चेकिंग की गई। ट्रैक की पेट्रोलिंग भी की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सब कुछ सामान्य मिला। अवांछित लोगों को स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.