काशीपुर, अप्रैल 23 -- बाजपुर, संवाददाता। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बाजपुर में भी आक्रोश है। बुधवार को धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष भगवंत सिंह म्यान और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण समन्वय के प्रांत संस्कृति प्रमुख महंत विकास नाथ के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। आक्रोशित लोगों ने कहा कि जिस तरह नाम पूछ कर हिंदू समाज से जुड़े लोगों की हत्या की गई है वह काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जिन आतंकवादियों द्वारा भेष बदलकर हिन्दू लोगों की हत्या की गई है उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यहां विमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.