पूर्णिया, अप्रैल 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में भाजपा ज़िलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने इस घटना की निंदा की। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि निर्दोष को जिस प्रकार हिंदू धर्म पूछ कर मारा गया वो निंदनीय है। इस घटना में जो लोग मारे गए हैं। उनके प्रति शोक सभा कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्कूल से कैंडिल मार्च निकाला गया। यह खीरू चौक से भट्टा बजार होते हुए आर एन साह चौक पहुंचा। यहां एक शोक सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। जहां मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विधायक कृष्ण कुमार, विधायक विजय खैमका, अरुण कुमार पुलक, संजीव सिंह, अजीत भगत...