सिमडेगा, मार्च 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में जमीन दलालों के द्वारा पहनाई जमीन की खरीद बिक्री का आरोप लगाते हुए सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। नप कार्यालय के समझ धरना प्रदर्शन किया गया था। पूर्व जिप सदस्य निल जस्टीन बेक ने कहा कि जिले में गलत तरीके से पहनाई जमीन की खरीद बिक्री हो रही है। साथ ही साथ सीएनटी एक्ट का भी उल्लघंन किया जा रहा है। उन्होने आईटीडीए कार्यालय में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। धरना कार्यक्रम को प्रदीप टोप्पो ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जमीन के कई मामलों में फर्जी दस्तावेज के आधार खरीद बिक्री किया जा रहा है। जिससे आदिवासी मूलवासी रैयतों की जमीन लूटी जा रही है। उन्होने प्रशासन से पुरे मामले की जांच की मांग की। मौके पर मतियस कुल्लू , रोशन डुंगडुंग, अमृत चिराग तिर्की, महावीर बड़ाइक सहित कई लोग उपस्थित थे। -

हिंदी ...