मुजफ्फरपुर, नवम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अक्षर आंचल योजना में महिलाओं के नामांकन के लिए अब आधार अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी अनिवार्यता के बाद साक्षर होनेवाली महिलाएं घट गई हैं। सूबे में इस योजना के तहत नामांकन लेने वाली महिलाएं लगभग पौने दो लाख कम हो गई हैं। जिलों में पांच से आठ हजार तक की संख्या का अंतर आ गया है। साल 2025 से ही यह बदलाव किया गया है। अबतक सूबे में साक्षर होने वाली महिलाओं की संख्या 12 लाख से अधिक होती थी। दो साल बाद हो रही परीक्षा के लिए जारी महिलाओं की संख्या से यह सामने आया है। साल 2024 और 2025 को लेकर सूबे में 10 लाख 35 हजार महिलाएं साक्षरता परीक्षा देंगी। ये साल 2024 के दो चरणों की और साल 2025 के एक चरण की प्रशिक्षु महिलाएं हैं। मुजफ्फरपुर में अक्षर योजना केन्द्रों पर आधार जुड़ने के बाद नामांकन लेने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.