नई दिल्ली, फरवरी 8 -- भारत वायुसेना की ताकत बढ़ाने पर लगातार काम कर रहा है। अत्याधुनिक राफेल विमान पहले से ही वायुसेना के बेड़े में शामिल हैं। वहीं अब 114 राफेल विमानों की खरीद की प्रक्रिया तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक होने वाली है। इस बैठक में 3.25 लाख करोड़ की कीमत में 114 राफेल विमानों की खरीद पर मुहर लग सकती है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत अपने डिफेंस सेक्टर को तेजी से मजबूत कर रहा है। 18 से 20 फरवरी तक भारत में एआई समिट होने जा रही है जिसमें इमैनुएल मैक्रों भी शामिल होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट में 18 विमान फ्लाई अवे कंडीशन में खरीदे जाएंगे। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.