कन्नौज, फरवरी 20 -- कन्नौज। कन्नौज इत्र नगरी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। कई दशकों से यहां फूलों से बने शुद्ध इत्र का व्यापार होता आ रहा है। जिले में 200 हेक्टेयर में हो रही फूलों की खेती से पांच हजार किसान जुड़े हैं। इतनी बड़ी तादाद में फूलों की खेती होने के बाद भी जिले में फूल किसानों को कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। फूल मंडी न होना और किसानों को अपने फूल के दाम तय करने की छूट न मिलना सबसे बड़ी समस्या है। इत्र उद्योग फूलों की खेती पर निर्भर है लेकिन यहां के फूल किसान कड़ी मेहनत और महंगी लागत के बावजूद अपनी फसल का वाजिब मूल्य न मिलने से हताश हैं। उनका कहना है कि अगर हमारी मंडी हो और ट्रांसपोर्ट की सुविधा हो तो हमें फूलों के अच्छे दाम मिल सकते हैं। किसान जयवीर सिंह व अखिलेश सिंह कहते हैं कि शासन व जिला स्तर से हमारे लिए कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.