रामपुर, सितम्बर 21 -- पसियापुरा के गुरुद्वारे को लेकर दोनों पक्षों का आरोप प्रत्यारोप जारी है। वहीं, रविवार को संगत धार्मिक स्थल पर पहुंच मत्था टेकेगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस पर हजारा पक्ष के सतेंद्र सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल पर पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा है। किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा दो दिन का आश्वासन दिया गया था, वह भी फिलहाल ठंडे बस्ते में है। इस समय धार्मिक स्थल में प्रशासन के अलावा तीन पाठी मौजूद हैं। प्रत्येक रविवार को होने वाले कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है। बताया कि पैमाईश करने आई टीम ने धार्मिक स्थल की भूमि की पैमाईश की थी। उसकी स्थिति की जांच पड़ताल की थी, कि धार्मिक स्थल राजस्व भूमि में है या निजी संपत्ति में। धार्मिक स्थल की पार्किंग वाली भूमि सरकारी है, जबकि धार्मिक ...