भभुआ, फरवरी 1 -- पेज चार की खबर पसमांदा जन आंदोलन नामक पुस्तक का हुआ लोकार्पण शहर के लिच्छवी भवन में रविवार को आयोजित हुआ कार्यक्रम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्तार अंसारी द्वारा लिखित पुस्तक "पसमांदा जन आंदोलन का लोकार्पण शहर के लिच्छवी भवन में रविवार को संपन्न हुआ। पुस्तक में अजलाफ (पिछड़े) अरजाल (दलित) मुसलमानों के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक सवालों को विभिन्न दृष्टिकोण से उठाया गया है। मुख्तार अंसारी मुख्यत: पसमांदा आंदोलन के जमीनी कार्यकर्ता रहें है। पसमांदा समाज को नजदीक से देखने समझने का काम किया है। इस समाज पर हुए जुल्म ज्यादतियों को नजदीक से देखा है। पुस्तक में मुख्य रूप से मुस्लिम समाज की सामाजिक संरचना के आधार पर सामाजिक न्याय न मिलने का सवाल महत्वपूर्ण ढंग से उठाया गया। यह पुस्तक मुस्लिम समाज की एकीकृत समाज होने की धारणा को भ...