गिरडीह, फरवरी 8 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पसनौर पंचायत अंतर्गत जिबड़ी गांव निवासी पवन कुमार ने कोलकाता की छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नई उपलब्धि हासिल की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने उन्हें दक्षिण कोलकाता विभाग संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि पवन वर्ष 2021 से एबीवीपी से जुड़े हैं और संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी पहचान बनाई है। वे दक्षिण कोलकाता जिला सचिव, राज्य कार्यकारिणी परिषद सदस्य, नगर सचिव तथा स्टूडेंट्स फॉर सेवा (एसएफएस) के संयोजक जैसे पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे कोलकाता विश्वविद्यालय से बी.कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रफुल्ल चंद्र कॉलेज के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने छात्रों की समस्याओं के समाधान और शै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.