लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- पसगवां। विकास क्षेत्र पसगवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय चौबियापुर में सोमवार को नवीन सत्र के लिए निःशुल्क पुस्तकों का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार भारती द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त पुस्तकों के माध्यम से छात्र-छात्राएं नए सत्र की पढ़ाई आरंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि कामू शुक्ला, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार, शिक्षक संघ अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन के लिए रैली भी निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.