लखनऊ, अक्टूबर 6 -- शहर में ही है बेगम अख्तर की कब्र लखनऊ, कार्यालय संवाददाता गीत की दुनिया में जब-जब गजल गायकी, ठुमरी, दादरा की बात होगी तो बेगम अख्तर का नाम जरूर आएगा। बेगम अख्तर के नाम से मशहूर हुई फैजाबाद की अख्तरी बाई की मंगलवार को जयंती है। उनकी आवाज की दुनिया आज भी मुरीद है और आने वाले सैकड़ों वर्षों तक उनके गाए गीत याद रखे जाएंगे। संगीत की सेवा करने वाले वर्तमान दौर के गायक, संगीत शिक्षक मानते हैं कि दुनिया में गायक तो बहुत से हुए मगर अपनी गायकी से गजल, ठुमरी और दादरा को जिस तरह बेगम अख्तर ने उतारा वो किसी दूसरे कलाकार में नहीं दिखा। इसीलिए बेगम अख्तर के बिना गजल, दादर और ठुमरी अधूरी है। इतिहासकर रवि भट्ट ने कहा कि बेगम अख्तर का जन्म भले ही फैजाबाद में हुआ हो लेकिन लखनऊ में उन्होंने उम्र बितायी। शादी लखनऊ में हुई और उनकी कब्र भी लख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.