लखनऊ, सितम्बर 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 अक्तूबर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीद होगी। इसके लिए 1 सितंबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है। अब तक 10 किसानों ने पंजीकरण करवा लिया है। सामान्य धान 2369 रुपये प्रति कुंतल में जबकि ग्रेड ए का धान 2389 रुपये में खरीदा जाएगा। पश्चिम में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी तक खरीद होगी। धान बिक्री के लिए किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट या यूपी किसान मित्र वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। किसान सहायता या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा वे जिलों में खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मु...