नोएडा, सितम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली एनसीआर में गांजे की सप्लाई कर रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शिवचरण मंडल मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर यहां छोटी-छोटी पुड़िया में भरकर लोगों को बेचता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सस्ते में गांजा लाकर यहां अधिक दाम में बेचकर अवैध धन अर्जित कर रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी के बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.