मऊ, दिसम्बर 8 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा गांव निवासी बीएसएफ जवान अरविंद यादव की पश्चिम बंगाल सीमा पर ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अरविंद यादव पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात थे। उनके पार्थिव शरीर को आज पैतृक गांव रसूलपुर लाया जाएगा। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अरविंद यादव वर्ष 2001 में बीएसएफ ज्वाइन किया था। वे तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का भार भी था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अरविंद यादव लंबे समय से बीएसएफ में सेवा दे रहे थे। हाल ही में उन्होंने परिवार से बातचीत कर जल्द घर आने की बात भी कही थी। उनकी आकस्मिक मृत्यु से पूरा गांव स्तब्ध है।सूचना मिलते ही आसपास के लोग और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.