प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर संतों ने कठोर रुख अपनाया है। अखिल भातरीय अखाड़ा परिषद ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। जिस तरह से हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा जारी है, उसे देखते हुए अब कठोर कदम उठाना होगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हिन्दुओं का अपराध क्या है, उन्हें क्यों इस प्रकार से मारा जा रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार वहां के हालात नहीं सुधार पा रही है। वक्फ कानून में संशोधन समय की मांग थी। केंद्र सरकार ने एकदम सही कदम उठाया है। अब इस पर ऐसी हिंसा हो रही है जो बिल्कुल भी राष्ट्रहित में नहीं है। केंद्र सरकार को तत्काल पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। वहीं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.