बरेली, अप्रैल 20 -- पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में हिंदुओं पर हुए हमलों का विरोध तेज होता जा रहा है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पार्क में सभा की। हाथों में भगवा झंडा लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखीं थीं। तख्तियों पर ममता हटाओ बंगाल बचाओं जैसे नारे लिखे थे। कलेक्ट्रेट गेट पर ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर रोट...