नई दिल्ली, मार्च 3 -- प्रभाकर मणि तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार इस साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य में अपने पैरों तले की जमीन लगातार मजबूत करने में जुटी है। मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद उसके मंत्रियों की तादाद भी जद (यू) के मुकाबले ज्यादा हो गई है। यहां उसकी राह कुछ आसान नजर आ रही है, पर वास्तव में भाजपा की निगाह पड़ोस के उस पश्चिम बंगाल की सत्ता पर है। यह राज्य लंबे समय से उसके लिए कड़ी चुनौती बना हुआ है। उसने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भले बिहार चुनाव के करीब छह महीने बाद अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं, यहां सत्ता के दोनों दावेदार अभी से तैयारियों में कूद पड़े हैं। सियासी गर्मी बढ़ गई है। दोनों दलों में बैठकों का दौर लगातार तेज हो रहा है। एक-दूसरे के खिलाफ बढ़-चढ़कर दावे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.