धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद, विशेष संवाददाता वक्फ कानून के बहाने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमले चिंताजनक है। मुर्शिदाबाद से शुरू हुआ हमला अब बंगाल में फैल गया है। स्थिति नियंत्रण से बाहर हो, इसके पहले केंद्र सरकार बंगाल का प्रशासनिक नियंत्रण अपने हाथ में ले। यह मांग हिन्दू संगठनों ने शनिवार को राष्ट्रपति को भेजे पत्र में की है। रणधीर वर्मा चौक पर विहिप, बजरंग दल सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों ने धरना दिया एवं उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में लिखा गया है कि 11 अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर किया गया हिंसक प्रदर्शन सोची समझी साजिश के तहत हिंदुओं पर हमला था। उन्मादी जिहादी भीड़ ने 200 से अधिक घरों और व्यावसायिक दुकानों में लूटपाट की एवं जलाया। महिलाओं के साथ भी अत्याचार किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.