नवादा, नवम्बर 30 -- हिसुआ, निज संवाददाता। राजगीर से घूमकर बोधगया की ओर जा रहे वाहन को रुकवाकर उसमें सवार पश्चिम बंगाल और भूटान के पर्यटकों से मारपीट की गई। इस मामले के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नवादा सदर एसडीपीओ 2 राहुल सिंह ने शनिवार को हिसुआ थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि 24 नवंबर को पश्चिम बंगाल और भूटान के कुछ पर्यटक पश्चिम बंगाल नंबर के वाहन से राजगीर से घूमकर बोधगया की ओर जा रहे थे। इसी बीच हिसुआ थानाक्षेत्र के बस्ती बिगहा बाजार के समीप दोपहर 1 बजे के करीब बिना नंबर के बाइक सवार अपराधी ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रुकवाया। फिर उसमें सवार पर्यटकों के साथ मारपीट और छीनतई का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर पश्चिम बंगाल के अलीपुर जिले के जयगांव निवासी पर्यटक दिलीप लामा को मारपीट कर लहूलुहान कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.