नई दिल्ली, जुलाई 23 -- दुनिया में विज्ञान और आर्थिक क्षेत्र में हुई सभी प्रगतियों ने विलासिता की चीजें ला दीं। इससे लोगों का जीवन आसान तो हुआ, लेकिन दुखों का अंत नहीं हुआ। अब पूरी दुनिया जीवन में खुशी और संतोष के लिए भारत की तरफ देख रही है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को यह बातें कहीं। उन्होंने लोगों से भारतीयता को आत्मसात करने और दुनिया को उन सभी समस्याओं का समाधान दिखाने का आह्वान किया, जिनका वह सामना कर रही है। भागवत ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भौतिकवाद के चलते विश्व अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। अब वह इनके उत्तर के लिए भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहाकि पिछले 2,000 साल में लोगों के जीवन में खुशी और संतोष लाने के लिए पश्चिमी विचारों पर आधारित सभी प्रयास विफल हो गए हैं। बढ़ रही गरीब और अमीर के बीच की खाईइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.