पटना, दिसम्बर 1 -- पश्चिमोत्तर बिहार में किसानों को सिंचाई का संकट होगा। दोन नहर पूरे साल के लिए बंद होगा। इस नहर से वर्ष 2025-26 में सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति नहीं होगी। जल संसाधन विभाग ने इसकी जानकारी दी और किसानों से वैकल्पिक उपाय करने का अनुरोध किया है। विभाग ने पिछले दिनों इस नहर से जलापूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है। दरअसल, इस नहर का अनुरक्षण किया जाना है। ऐसे में यहां से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया जा सकेगा। जब तक नहर को दुरुस्त नहीं किया जाता है, तब तक रबी और गरमा फसलों के सिंचाई के लिए यहां से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। विभाग के अधिकारी के अनुसार, नहर के 95 किलोमीटर का हिस्सा बंद किया जाएगा। इससे नहर से जुड़े उपनहर, शाखा नहर, वितरणी, उप वितरणियों से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। इस वजह से बड़े इलाके में सिं...