कोडरमा, जनवरी 21 -- चंदवारा निज प्रतिनिध। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चंदवारा पुलिस लाईन में चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ ने 46.3 ओवर में 224 रन बनाए। इसमें विराट ने 58 रन पीयूष ने 31 रन और शशांक ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सोहन ने चार विकेट चंदन ने दो और कृष्णा व ओमप्रकाश ने एक-एक विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 44.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सोहन ने 45 रन शिवम ने 29 जीशान 27 और नीतीश ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए रामगढ़ की ओर से प्रथम ने 4 विकेट आयुष ने दो और मृत्युंजय ,शशांक व कुमार...